फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Offered Arghya to the setting sun and wished good luck for the sons.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य देकर पुत्रों के लिए मंगलकामना

Mon, 20 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Offered Arghya to the setting sun and wished good luck for the sons.
शहर के अलमासपुर मे छठ पूजा में सूर्या की उपासना   करती श्रद्वालु। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। छठ पूजन के पर्व पर श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने ठेकुआ, सुथनी, बाधी और कचवनीया का प्रसाद भी बनाया। उत्साह का माहौल रहा।

अलमासपुर के एटूजेड रोड स्थित नवीन कॉलोनी में छठ पूजन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पोखर में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। आयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि यह लोक आस्था का महापर्व बिहार और पूर्वांचल का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पर्व पर महिलाएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। उन्होंने बताया कि रविवार को व्रतियों ने फलों को सुपली और बांस के टोकरों में सजाकर भगवान सूर्य के सूर्यास्त पर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाएगा। प्रभावती, संगीत, अनारी, रेखा, काजल गुप्ता, गीता, नेहा यादव, प्रियंका यादव, जान्वी, अर्चना ने छठी मैया के गीत गाकर समा बांध दिया। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप, शभल गुप्ता, पवन अरोड़ा, सुंदर, वीरेंद्र सिंह, छोटूलाल गुप्ता, शिवकुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुकतीर्थ गंगा घाट पर भी दिया अर्घ्य

फोटो

मोरना। छठ पर्व पर महिला श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। परिजनों के लिए मंगल कामना की। बच्चों ने पटाखे चलाकर जश्न मनाया। महिलाएं तीन दिन तक उपवास रखेंगी।


रविवार की शाम बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य से परिवार के साथ श्रद्धालु शुकतीर्थ गंगा घाट पर छठ पूजा करने पहुंचे। गन्ना, नारियल, चकोतरा, ठेकुआ, मूली, गाजर, अदरक, हल्दी, सीताफल, शरीफा, सेब, केला, जिमी शकरकंद, अमरूद आदि को टोकरी-छाज मे रख, धूपबत्ती दीप प्रज्वलकर पति पुत्र की मंगल कामना के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना की। वहीं डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व पर महिलाएं तीन दिन तक निर्जल उपवास रखती है। शाम को सूर्य ढलने के बाद पूजा, सुबह सूर्य निकलने से पहले पूजा अर्चना होगी। गंगा घाट पर भारी भीड़ बनी रही। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, भोपा थाना प्रभारी राजीव शर्मा, चौकी प्रभारी महेंद्र शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed