फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Observer held meeting with Deoband access officers

ऑब्जर्वर ने देवबंद पहुंच अधिकारियों के साथ बैठक की

Fri, 01 Apr 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Observer held meeting with Deoband access officers
देवबंद। विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) को लेकर चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को देवबंद पहुंचकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों के अधिकारियंों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए हैं। लोनिवि गेस्ट हाउस पर बैठक में ऑब्जर्वर मानवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह 9 अप्रैल से पूर्व अपने जनपदों के सभी पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन अवश्य कर लें। जिस मतदेय स्थल पर कोई कमी नजर आए उसे तुरंत दूर कराया जाए। उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों को ध्यान में रखकर चुनाव की सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने को निर्देशित किया। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि जनपद में 10 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। देवबंद व नागल में खंड विकास कार्यालयों में मतदेय का चयन हुआ है। मतदेय स्थलों पर जल्द ही निरीक्षण कर वहां सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली जाएंगी। बैठक में सहारनपुर के सीडीओ विजय कुमार, शामली के एडीएम (ई) संतोष कुमार सिंह व मुजफ्फरनगर के एडीएम (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed