फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now the crime branch will investigate the case of Gulsher's death

Muzaffarnagar News: अब क्राइम ब्रांच करेगी गुलशेर की मौत के मामले की जांच

Wed, 25 Jun 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Now the crime branch will investigate the case of Gulsher's death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। नावला गांव के राजमिस्त्री गुलशेर की मौत के मामले में फिर नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात कर जांच स्थानांतरित कराए जाने की मांग रखी। एसएसपी के आदेश पर जांच क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित हो गई है।
रतनपुरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि गुलशेर को गोली लगने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के 16 निशान मिले। पुलिस ने चार युवकों से पूछताछ के बाद कहा था कि राजमिस्त्री की मौत गोली लगने से नहीं हुई। वहीं परिजन पुलिस के दावे पर यकीन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने गुलशेर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने के लिए एसएसपी से मिले। गुलशेर की मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए परिजनों ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर एसएसपी ने इस मामले की समस्त पत्रावली क्राइम ब्रांच के सुपुर्द किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले से संबंधित समस्त पत्रावली क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई हैं। परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है।
---------
इनसेट
क्या था मामला
नावला निवासी राजमिस्त्री गुलशेर बाइक पर सवार होकर सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में चिनाई के लिए जा रहा था। भूपखेड़ी-बड़सू रजबहा पटरी मार्ग पर मृत अवस्था में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया था। मृतक के भाई शुएब की ओर से हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed