{"_id":"61b3993888ff6a6cba34097b","slug":"northern-railway-s-gm-inspected-deoband-and-tapri-stations-devband-news-mrt5684856101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्दन रेलवे के जीएम ने देवबंद व टपरी स्टेशन का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन रेलवे के जीएम ने देवबंद व टपरी स्टेशन का निरीक्षण किया
विज्ञापन
देवबंद में गेटमेन के कक्ष का निरीक्षण करते जीएम आशुतोष गंगल
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) आशुतोष गंगल और दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने शुक्रवार को टपरी एवं देवबंद रेलवे स्टेशन के फाटकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों का सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल मिलीं।
जीएम आशुतोष गंगल और डीआरएम डिंपी गर्ग टपरी जंक्शन पर निरीक्षण करने के बाद स्पेशल ट्रेन द्वारा सुबह 11.45 बजे देवबंद में फाटक संख्या एसपीएल-71 (कासिमपुरा रेल फाटक) पर पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने फाटक के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण समेत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल मिलने पर उन्होंने गेटमेन शम्स अफरोज को खुश होकर 10 हजार रुपये का नकद इनाम और प्रमाण पत्र प्रदान किया। मीडिया से बातचीत में जीएम आशुतोष गंगल ने बताया कि नई प्रस्तावित देवबंद-रूड़की रेलवे लाइन के भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है, जो तेजी पर चल रहा है। इसे फरवरी 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस मार्ग पर रेल ट्रेक बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जीएम ने बताया कि यह वार्षिक रूटीन निरीक्षण है। इसमें टपरी से दिल्ली तक सभी रेल फाटकों की जांच की जा रही है। वहीं, जीएम के निरीक्षण के चलते देवबंद, तलहेड़ी, नागल और टपरी रेलवे स्टेशनों पर अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट रहे। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि डबल ट्रैक बिछने के बाद से रेल फाटकों पर चौड़ीकरण व सुंदरीकरण अंतिम चरण में चल रहा है।
महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज को जीएम को सौंपा ज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश सिख फोरम और सिटीजन क्लब द्वारा शुक्रवार को देवबंद पहुंचे उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर आशुतोष गंगल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12903, 12904 और कोरोना काल में बंद की गई देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19019-20 का देवबंद में स्टापेज कराने तथा दिल्ली-सहारनपुर के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के आदेश पारित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में फोरम के महामंत्री गुरजोत सेठी, उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, बलदीप सिंह, राजपाल नारंग, मोहित मल्होत्रा, मौ. आकिल, अशोक चौधरी और अब्दुल हादी खां आदि मौजूद रहे।

देवबंद में ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर जीएम आशुतोष गंगल को ज्ञापन सौंपते पंजाबी समाज के लो- फोटो : DEVBAND

देवबंद में फाटक संख्या एसपीएल 71 का निरीक्षण करते नार्दन रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल व अन्य अधिकारी- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन