फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nominations filed for the post of Gram Panchayat member

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुए दाखिल

Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nominations filed for the post of Gram Panchayat member
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुए दाखिल
विज्ञापन

खतौली। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ब्लॉक क्षेत्र के 56 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 141 पद रिक्त रह गए थे। इन पर किसी ने दावेदारी नहीं की, जिसके चलते इन पदों के लिए चुनाव भी नहीं हो सके थे। कोरम पूरा होने के कारण इन गांवों में नवनिर्वाचित प्रधान शपथ भी नहीं ले पाए थे। बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 141 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें से 126 वार्डों पर केवल एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि 15 वार्डों पर एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed