{"_id":"61e32444e68e7953ed7949db","slug":"nodal-officer-will-keep-an-eye-on-the-expenditure-of-the-candidates-muzaffarnagar-news-mrt5735610169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रत्याशियों के खर्च का रिकार्ड किस प्रकार रखना है, इसके टिप्स भी बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने दिए।
नामित व्यय पर्यवेक्षक रामेश्वर प्रसाद मीणा ने डीएम, एसएसपी एवं सभी नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। पर्यवेक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा चुनाव में अपने-अपने कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करें। बनाई गई एसएसटी टीम एवं एफ़एसटी टीम अपने निर्धारित स्थान पर रहकर प्रत्येक घटना पर अपनी नजर रखते हुए गुणवत्ता के साथ निरंतर कार्यवाही करें। मतदान प्रक्रिया से जुड़े हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के उद्देश्य से अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए।
नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित अधिकारीगण अपने अपने कार्य को समय पर पूर्ण करेंगे। वही सभी अधिकारी गण भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। बैठक में डीएम सीबी सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।