फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No support of farmers with BKU: Chandramohan

भाकियू के साथ किसानों का समर्थन नहीं: चंद्रमोहन

Mon, 12 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
No support of farmers with BKU: Chandramohan
भाकियू के साथ किसानों का समर्थन नहीं: चंद्रमोहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिले के प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर बैठे भाकियू नेताओं के साथ किसानों का कोई समर्थन नहीं है। किसान आंदोलन जनता से रिजेेक्ट हताश और निराश विपक्ष का एजेंडा है। इसी एजेंडे पर भाकियू काम कर रही है।

गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि कानून व्यवस्था अच्छी होने के कारण ही पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को पसंद किया है। किसानों के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। किसान आंदोलन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाकियू को किसानों का कोई समर्थन प्राप्त नहीं है। किसानों का समर्थन भाजपा के साथ है। किसानों के नाम पर भाकियू के कुछ लोग आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन विपक्ष के एजेंडे के आधार पर हो रहा है। अराजनैतिक बताने वाली भाकियू पंचायत चुनाव लड़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष तक पर ताल ठोकी है। यह अराजनैतिक कैसे रह गए हैं। जब जनता ने इन्हें नकार दिया है तो अराजनैतिक बताने लगे हैं। जिला प्रभारी ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पंचायत चुनाव प्रभारी रूपेंद्र सैनी, विनीत कात्यायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed