फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No drainage, road dug up to lay pipeline

Muzaffarnagar News: जल निकासी नहीं, पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी

Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
No drainage, road dug up to lay pipeline
रतनपुरी में उखड़ी सड़कों के कारण जलभराव से गुजरते ग्रामीण।जलभराव से गुजरते स्कूली बच्चे।
रतनपुरी। रतनपुरी में जल ही जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। पाइप लाइन बिछाने वाला ठेकेदार उखड़ी सड़कों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

रतनपुरी में गांव को रार्धना रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चली है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर निरंतर बह रहा है, जिस कारण मच्छर- मक्खी जनित संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव में जल ही जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कोल्हापुर महाराष्ट्र की कंपनी ने कई वर्ष पहले शुरू किया गया था। ओवरहेड टैंक के लिए पिलर आदि भी बन चुके हैं, लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एक साल से बंद पड़ा है। पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसके लिए गांव की सड़कें खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थी। ठेकेदार ने कई जगहों पर सड़कों को खोदकर ऐसे ही खुला छोड़ दिया। पाइप लाइन बिछाने एवं कनेक्शन का कार्य भी अभी अधूरा ही पड़ा हुआ है। जगह जगह सड़कें अभी भी उखड़ी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क टूटने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर लगातार बहता रहता हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संदीप, मोनू सोम, श्याम सिंह, मोहन सिंह, पवन सोम, प्रदीप सोम, अशोक कुमार, आदि ग्रामीणों ने जल्द से जल्द टैंक का निर्माण तथा उखड़ी सड़कों की उचित मरम्मत किए जाने तथा मार्ग को दुरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed