फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No action on putting chemical-rich ash, barricading done

केमिकल युक्त राख डालने पर कार्रवाई नहीं, बैरिकेडिंग कराई

Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No action on putting chemical-rich ash, barricading done
भोपा। जौली और नंगला बुजुर्ग गंग नहर पटरी के बीच केमिकल युक्त काली राख डालने वालों पर पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। कई लोग झुलस चुके है, रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस आंख बंद किए बैठी है। बुधवार को कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने पुलिस प्रशासन ने केमिकल युक्त काली राख के आसपास क्षेत्र की चारों और बैरिकेडिंग कराई गई है। चेतावनी वाला बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जौली और नंगला बुजुर्ग गंग नहर पटरी के बीच केमिकल युक्त काली राख पड़ी हुई है। मंगलवार को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी मोमीन और उसका भतीजा सैफ इसमें झुलस गए थे। इसकी सूचना पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने घटना स्थल का मुआयना किया था। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि जितने क्षेत्र में केमिकल युक्त राख पड़ी हुई है, उस स्थान की बैरिकेडिंग करा दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने राख के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसे
18 दिन पूर्व भी इसी केमिकल युक्त राख से नगला बुजुर्ग निवासी मोहम्मद नबी झुलस गया था, जिसकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। इससे पूर्व भी अनेकों जीव जंतु व कई लोग झुलस चुके हैं। मामले में नगला बुजुर्ग निवासी इरफान सहित उसके दो बेटों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जांच पड़ताल जारी हैं, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed