{"_id":"628b4a03dfd2b07bda031f0f","slug":"nine-people-including-sp-leader-in-muzaffarnagar-accused-of-cheating-and-extortion-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में सपा नेता समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में सपा नेता समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज
Mon, 23 May 2022 02:16 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 May 2022 02:16 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सौरभ अग्रवाल समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारी हैं। सपा नेता समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में एक सपा नेता समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी अर्पित विजय के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी मनीष गुप्ता को बंदी बना लिया और उसे जमीन के एक मूल्यवान भूखंड का डीड ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
इस मामले में सपा नेता समेत आठ के खिलाफ आईपीसी की धार 342, 386, 392, 406, 420, 323 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस शिकायत के आधार पर रविवार को नई मंडी थाने में नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की अन्य धाराएं लगाई गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: LLB Student Murder: इनामी सनी व अतुल के पीछे लगी तीन राज्यों की पुलिस, मां और एयर फोर्स में कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे भाई को भेजा जेल
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सौरभ अग्रवाल समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारी हैं। एक अन्य आरोपी संजीव माहेश्वरी जो गैंगस्टर है। वह इस समय एक अन्य मामले में लखनऊ जेल में बंद है। घटना पिछले साल की है। शिकायतकर्ता मनीष गुप्ता का आरोप है कि घटना के बाद डर की वजह से वह जिला छोड़कर चला गया और हाल ही में जनपद लौटा है।