{"_id":"607c761a8ebc3e591536f7dd","slug":"night-s-curfew-extended-to-april-30-muzaffarnagar-news-mrt5350608174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात का कर्फ्य 30 अप्रैल तक बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात का कर्फ्य 30 अप्रैल तक बढ़ाया
विज्ञापन
रात का कर्फ्य 30 अप्रैल तक बढ़ाया
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने रात का कर्फ्यू अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को सख्ती के साथ रात के कर्फ्यू का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर किसी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
शासन के आदेश पर डीएम ने कोविड-19 के संक्रमण पर रोकथाम के लिए दस से 18 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लागू किया था। इस दौरान कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता गया। रविवार को जिले में सबसे अधिक 569 केस कोरोना के मिले, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने रात का कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इस बार रात के कर्फ्यू का समय रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक रहेेगा। इस दौरान आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि वर्तमान में जिले मेें कोविड-19 के केसों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को रात के कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।