यूपी: खतना करते वक्त कटी नवजात की नस, ज्यादा खून बहने से बिगड़ी हालत, थाने पहुंचा मामला, फिर ये हुआ एक्शन
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में नवजात का खतना करते वक्त नस कट गई। नस कटने के बाद नवजात का खून बहता रहा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विस्तार
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक नवजात की खतना होने के दौरान नस कट गई। नस कटने से नवजात का एक दिन तक खून बहता रहा। वहीं, पट्टी करने के बावजूद भी खून बंद नहीं हुआ। अब पीड़ित परिवार ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये है मामला
थाना सिविल लाइन में जसवंतपुरी निवासी आसिफ ने अपने 27 दिन के बेटे माहिर का खतना महमूदनगर निवासी इमरान सलमानी व शमीम सलमानी से 18 सितंबर को घर पर ही कराई थी। इस दौरान दोनों ने माहिर को पट्टी बांध दी थी। पट्टी को चौबीस घंटे बाद खोलने के लिए कहा गया था, लेकिन माहिर को लगातार रक्तश्राव हो रहा है।
यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ
वहीं, दोनों आरोपियों ने शिकायत करने के बाद भी पुन: माहिर को पट्टी बांध दी, इसके बाद भी रक्तश्राव नहीं रुका, तो बालक माहिर को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत