फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New 20 infected with Corona found

कोरोना के 20 मरीज मिले, 44 ठीक हुए

Tue, 15 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
New 20 infected with Corona found
कोरोना से नए 20 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में अब भी कोरोना संक्रमित ज्यादा लोग मिल रहे हैं। सोमवार को जिले में 20 नए मरीज कोरोना के पाए गए, जिसमें से 16 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। 44 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे पहली बार कई दिनों के बाद एक्टिव मरीज घट कर 460 हुए है। अभी तक यह आंकड़ा पांच सौ से ऊपर चल रहा था।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को 516 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई और रैपिड एंटिजन टेस्ट भी कराए गए। इनमें 20 नए मामले कोरोना संक्रमण के मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 16, जबकि चरथावल में एक, जानसठ में दो और मोरना में एक मरीज मिला है। 44 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। शहर में भरतिया कॉलोनी में तीन, मोहल्ला गऊशाला, रामपुरी, पैंठ बाजार, गांधी कालोनी, नॉर्थ सिविल लाइन, आवास विकास, राजेंद्रपुरी, सूरज विहार, ब्रहमपुरी, पचेंडा रोड, हरिवृंदावन सिटी, महालक्ष्मी एनक्लेव आदि क्षेत्रों में भी मरीज मिले है। जनपद में अब तक कोरोना के केस 7500 हो गए है, जिनमें से 6944 मरीज ठीक हो गए है। अब भी एक्टिव केस 480 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed