फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NCC officer bid farewell to Colonel Malik

एनसीसी अफसर कर्नल मलिक को विदाई दी

Sat, 13 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
NCC officer bid farewell to Colonel Malik
भोकरहेड़ी इंटर कालेज में विदाई समारोह में भाग लेते हुए। - फोटो : KHATAULI
मोरना। भोकरहेड़ी इंटर कालेज में 82 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र कुमार मलिक सेना मेडल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय में प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी ने कर्नल मलिक का स्वागत किया। कर्नल मलिक ने कहा कि एनसीसी एक ऐसा संगठन है, जिसमें रहकर युवक अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी यूनिफॉर्म आपको सम्मान देती है। हमें यूनिफॉर्म को साफ सुथरा रखना चाहिए। कर्नल मलिक ने बताया कि उन्होंने कारगिल में बड़ी बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी थी और पाकिस्तान की एक चौकी को ध्वस्त किया था, जिसमें 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। उन्होंने कहा कि हमें चैलेंज को स्वीकार करना चाहिए। मेजर डॉक्टर विजय कुमार ढाका, सूबेदार मेजर,.रामेश्वर राम, तीरथ सिंह, सुरेश चंद्र, उत्तम मलिक, अमित राणा, अमित कुमार, कपिल कुमार, लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमार, मंजू रानी,.प्रबंध समिति से राम कुमार, परमवीर सिंह, कर्मवीर सिंह अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed