{"_id":"62473f24310a3f51f449beec","slug":"navratri-will-be-worshiped-from-house-to-house-from-today-muzaffarnagar-news-mrt58277720","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों के लिए सजे मंदिर, बाजारों में जमकर खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों के लिए सजे मंदिर, बाजारों में जमकर खरीददारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नवरात्रों के लिए शहर के मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिरों की सुंदर ढंग से सफाई और सजावट करने में लोग जुटे रहे। घर आंगन में देवी मंडपों को सजाने के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री खरीदी। नगर एवं देहात के बाजारों में रौनक लौट आई। जागरण करने वाले कलाकार नवरात्रों में अच्छी बुुकिंग होने पर उत्सुक नजर आए।
आज से देवी मंडपों में चैत्र नवरात्रों की धूम रहेगी। शहर के भगत सिंह रोड़, हनुमान टील्ला, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, रुड़की रोड पर पूजा सामग्री, लाल चुनरी, नारियल, पेठा, चौलाई के लड्डूओं की दुकानों पर चहल पहल रही। श्रद्धालुओं ने मंडप को सजाने के लिए सामान खरीदने में उत्साह रहा। नदी वाला मंदिर, गांधी कॉलोनी मंदिर, नई मंडी, आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर आदि में स्थित मंदिरों को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया।
कस्बे एवं देहात में भी दुर्गा मंडपों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने की तैयारी की गई है। पूरा शहर मां की भक्ति में सराबोर नजर आने लगा है। दुर्गा मंदिरों में घंटों की टंकार, जयकारों और भजन कीर्तन पर समूचा वातावरण भक्ति में सराबोर नजर आएगा। वहीं चौकड़ा के कलाकार आदेश कुमार और चरथावल के सुनील सूद बताते हैं नवरात्रों में जिले के अलावा दूरस्थ शहरों में देवी मां के जागरण के लिए बुकिंग हुई है। लोगों ने बाजार से फल एवं पेठे की मिठाई को अधिक मात्रा में खरीदा।

नवरात्र पर लाइटो से झगमगाता गाधी कालोनी का वैष्णो देवी मदिर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन