फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National General Secretary of RLD said, BJP is killing democracy

बोले रालोद के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
National General Secretary of RLD said, BJP is killing democracy
खतौली में रालोद के भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि और अन्य लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले रालोद के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद के भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए गए। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। बारिश के बीच सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से उत्साहित पदाधिकारियों ने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा का अंत हो जाएगा। रालोद नेताओं ने कहा कि पूर्व पीएम चौधरी चरणसिंह और चौधरी अजित सिंह ने प्रत्येक समाज को ताकत देने का काम किया और हमेशा आपसी भाईचारे को मजबूत किया।
मंगलवार को जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में रालोद नेता अभिषेक चौधरी के संयोजन में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर के पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने दंगे के बाद चुनाव लड़कर जनपद में भाईचारा कायम किया। उन्हें चुनाव हारने का कोई दुख नहीं था, उन्हें यह खुशी थी कि उन्होंने सभी में भाईचारा कायम किया। चौधरी चरणसिंह और चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए ही काम किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सभी जाति के लोगों को सम्मान देने का काम किया। रालोद समाज में भाईचारा स्थापित करने के साथ सभी जातियों को बराबरी का सम्मान देगी। राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गढीना ने कहा कि रालोद समाज में भाईचारे के लिए काम कर रही है और भाजपा समाज में बिखराव लाना चाहती है। भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी ही पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस और प्रशासन के बल पर विपक्ष को हराने का काम किया गया। वर्ष 2022 में जनता भाजपा को प्रदेश से बाहर करने का काम करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों की आवाज दबाना चाहती है। बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जय किशोर ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। जनता समय का इंतजार कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चौधरी ने कहा कि भाईचारे के बल पर समाज के बांटने वालों को जवाब देना है। भाईचारा सम्मेलन पूरे प्रदेश में आयोजित होंगे।
पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद ने कहा कि अंग्रेजों ने डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी अपनाकर देश पर राज किया, लेकिन जब सब एक पायदान पर आए तो अंग्रेजों को देश छोड़ऩा पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, उधम सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति सुशील कुमार, भोपाल सिंह गुर्जर, शामली जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, रमा नागर, पराग चौधरी, पंकज राठी, अमित चौधरी, सुधीर भारतीय, सरदार मेजर सिंह, डॉ मोनिका आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर तथा संचालन कमल गौतम एवं धर्मेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया।
नेताओं ने चौधरी को किया याद
खतौली। कार्यक्रम का आगाज किसान-मजदूरों के हितैषी स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों ने चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह द्वारा देश-प्रदेश के विकास, अखंडता के साथ किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से रालोद नेता हुए खुश
खतौली। जानसठ रोड पर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के कारण वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। यह कार्यक्रम पांच घंटे चला। कार्यक्रम में अच्छी भीड़ से रालोद नेता खुश नजर आए। भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग कार्यक्रम में अंत तक डटे रहे। नमाज का समय होने पर वह कार्यक्रम छोड़कर नहीं गए, बल्कि बैंक्वेट हाल परिसर में ही एक स्थान पर कपड़ा बिछाकर नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed