फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait said counting should done peacefully an atmosphere like 2013 riots should not created

Muzaffarnagar: टिकैत बोले एक-एक वोट पर बनता है तनाव, शांति से हो गिनती, 2013 के दंगे जैसा न बनें माहौल

Sat, 01 Jun 2024 08:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2024 08:32 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि एक-एक वोट पर तनाव बनता है। कहा कि शांति से वोटों की गिनती होनी चाहिए। शहर में 2013 के दंगे जैसा न माहौल बनें।

विज्ञापन
Naresh Tikait said counting should done peacefully an atmosphere like 2013 riots should not created
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की गिनती को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में खाप चौधरी ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की। टिकैत ने कहा कि गिनती शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होनी चाहिए। तनाव के कारण 2013 जैसे दंगे की स्थिति नहीं बननी चाहिए। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी और लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान डीएम से कैंप कार्यालय पर मिले। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर बातचीत की गई।

विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि जिले का माहौल किसी भी सूरत में खराब नहीं होना चाहिए। चुनाव हो चुका है, जनता ने अपना वोट दे दिया है। अब गिनती शांतिपूर्ण होनी चाहिए। 

मतगणना के दौरान एक-एक वोट पर तनाव बनता है। जिला शांति का है और शांति के तरीके से गिनती होनी चाहिए। जिले की शांति के लिए ही वह डीएम से मिलने पहुंचे हैं। साल 2013 में माहौल बिगड़ गया था, जिसे सुधरने में दशकों बीत गए। बड़ी मुश्किल से जिले के माहौल में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें: बच्चा चोर गैंग: मिनटों में करते थे मासूमों का साैदा, कई राज्यों में फैला जाल, नर्स-डाक्टर्स की भूमिका संदिग्ध

विज्ञापन

अपने हारेंगे और अपने ही जीतेंगे : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष ने नतीजों पर कहा कि जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत जाएगा। नतीजों में अपने ही हारेंगे और अपने ही जीतेंगे। वोट नहीं देने के सवाल पर कहा कि सबका अपना अधिकार है।

यह भी पढ़ें: हत्या: दहेज के लालच तो कहीं चरित्र के शक में ली जान, एक महीने में 10 बेटियों को पतियों ने मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed