फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait big statement on protest of wrestlers and said there should be serious investigation

UP: पहलवानों के प्रदर्शन पर टिकैत का बड़ा बयान, बोले- गंभीरता से होनी चाहिए जांच, BJP सरकार से की ये अपील

Fri, 20 Jan 2023 04:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पहलवानों के प्रदर्शन पर टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं BJP सरकार से ये अपील की है।

विज्ञापन
Naresh Tikait big statement on protest of wrestlers and said there should be serious investigation
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि म्हारे पहलवान देश की आन, बान और शान हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। खिलाड़ियों की मांग तुरंत ही पूरी होनी चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे देश के शीर्ष पहलवानों के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टिकैत ने कहा कि अगर चोटी के पहलवान एकत्र होकर एक बात कह रहे हैं तो इसे गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। जिन पहलवानों ने आरोप लगाए हैं, वह देश के सबसे बड़े पहलवान हैं और उन्होंने पदक दिलाने का काम किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति, गांव या प्रदेश नहीं होता। खिलाड़ी पूरे देश का होता है और खिलाड़ी ही दुनिया में देश का नाम ऊंचा करने का काम करते हैं। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

भाजपा सरकार को खुद सार्थक पहल कर खिलाड़ियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। राष्ट्रहित का मामला है, ऐसे में इसका राजनीतिकरण भी नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed