{"_id":"6a359b03d4b5b6432c09c34b","slug":"narcotics-supplier-surrendered-at-meerut-court-after-violating-bail-conditions-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-173986-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नशीली दवाइयों का सप्लायर जमानत तुड़वा कर मेरठ कोर्ट में हुआ हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नशीली दवाइयों का सप्लायर जमानत तुड़वा कर मेरठ कोर्ट में हुआ हाजिर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के मामले में वांछित भोकरहेड़ी निवासी अश्वनी सहरावत मेरठ कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। वह मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत तुड़वा कर कोर्ट में हाजिर हुआ हैं।
खालापार थाना पुलिस ने लगभग एक माह पहले नशीली दवाई का अवैध कारोबार करने वाले 9 आरोपियों को दो बार में गिरफ्तार किया था। उनके पास से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की नशीली दवाइयां बरामद की थी। यह दवाइया गोरखपुर जनपद से सप्लाई की जा रही थी। गोरखपुर निवासी सप्लायर को खालापार पुलिस अभी पकड़ नहीं पाई है।
दूसरी बार बरामदगी के दौरान अश्वनी सहरावत का नाम सामने आया था। पुलिस उसे तभी से तलाश रही है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि वांछित आरोपी आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मेरठ कोर्ट में हाजिर हो गया। उसे रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।