फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nagar Kirtan taken out on the martyrdom of Guru Teg Bahadur

Muzaffarnagar News: गुरु तेगबहादुर की शहादत पर नगर कीर्तन निकाला

Mon, 28 Nov 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on the martyrdom of Guru Teg Bahadur
खतौली में गुरु गोविंद सिंह के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन दौरान साथ चल रहे पंच प्यारे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित खतौली की समूह साध संगत की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरु जी का जस गायन किया गया। नगर कीर्तन में खतौली की गुरु नानक नाम लेवा संगत ने उत्साह के साथ शब्द कीर्तन किया।
गुरुद्वारा माता राम मूर्ति बिद्दीबाड़ा से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजा कर पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद गुरु जी का जस गायन और नगर भ्रमण किया गया। नगर कीर्तन का समापन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड पर किया गया। साथ संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया। विशेष तौर पर दिल्ली से आई गतका पार्टी ने अपने विभिन्न करतबों के माध्यम से संगत का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य रूप से गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार लखबीर सिंह लक्खी, सरदार वीरेंद्र सिंह मान बिल्लू, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, आशीष रावल, तजिंद्र सिंह, राहुल अरोरा, जसवीर सिंह, मदन छाबड़ा, मनजीत सिंह, ज्ञानी हरभजन सिंह, मनीष सहगल, राजू अरोरा, चुन्नी लाल, पारस जैन, गुरमीत सिंह, गौरी शंकर गौरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed