{"_id":"6256a1eb86627e76ca2aa3ae","slug":"muzaffarnagar-youth-shot-dead-in-broad-daylight-uproar-among-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पिता के साथ खेत से लौट रहा था गौरव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पिता के साथ खेत से लौट रहा था गौरव, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 13 Apr 2022 03:48 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Apr 2022 03:48 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में अपने पिता के साथ खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
death
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मोघपुर गांव में खेत से लौट रहे युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां
विज्ञापन
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोघपुर में दोपहर के समय 23 वर्ष गौरव पुत्र ओमवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरव अपने पिता के साथ खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। घायल अवस्था में गौरव को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सीओ मंडी हिमांशु ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।