{"_id":"65f3d91b1dc307ede805c2a8","slug":"muzaffarnagar-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-with-her-step-daughter-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: महिला ने सौतेली बेटी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: महिला ने सौतेली बेटी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या
Fri, 15 Mar 2024 10:44 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:44 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपनी सौतेली बेटी संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि महिला का पति घर से बाहर था। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की दीपचंद कालोनी में रहने वाली महिला माला(35) पत्नी विनोद ने अपनी सौतेली बेटी कीवी उर्फ काव्या(7) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दीप चंद कालोनी में गौरव अपनी पत्नी माला व पहली पत्नी की बेटी काव्या के साथ किराए के मकान में रहता था। कई दिन से वह घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी व बेटी अकेली थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट: सपा से किसका होगा टिकट, आज घोषणा की उम्मीद, दावेदार पहुंचेंगे लखनऊ
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दोनों के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने बताया कि मृतक माला का पति ककरौली के गांव भुवापुर का निवासी है।
उसके पति गौरव की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी बेटी काव्या उनके साथ रहती थी। रात में दोनों अकेली थीं। पति से विवाद के चलते महिला यह कदम उठाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।