फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: VHP appeals to women should not get henna applied by Muslim youth on Karva Chauth

Muzaffarnagar: विहिप की अपील, मुस्लिम युवकों से करवा चौथ पर मेहंदी न लगवाएं महिलाएं, बनाए अलग केंद्र

Tue, 24 Oct 2023 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

करवाचौथ पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर की महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि वे मुस्लिम युवकों से मेहंदी न लगवाए। विहिप ने मेहंदी लगवाने के लिए शहर में 11 स्थानों पर केंद्र खोलने की बात कही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: VHP appeals to women should not get henna applied by Muslim youth on Karva Chauth
बाजार मेहंदी लगवाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करवाचौथ पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर में 11 स्थानों पर मेहंदी केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों पर हिंदू बहनें ही मेहंदी लगाएंगीं। विहिप ने यह अपील की है कि करवाचौथ पर मुस्लिम युवकों से मेहंदी न लगवाएं।

विज्ञापन


जनपद में बीते कई वर्षो से करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने को लेकर हंगामे की स्थिति होती रही। बीते वर्ष भी कुछ संगठनों ने मुस्लिम युवकों के मेहंदी लगाए जाने का विरोध किया था। इस बार विहिप ने बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति के सहयोग से शहर में 11 स्थानों पर मेहंदी केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution: मेरठ की हवा देश में सबसे खराब, एक्यूआई 328, आज बेहद खराब हो सकती है स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी केंद्र हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जिससे महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए दूर न जाना पड़े। विहिप नेता ललित माहेश्वरी का कहना है कि 30 और 31 अक्टूबर को दिन में साढ़े बारह बजे से इन केंद्रों पर मेहंदी लगाई जाएगी।

शहर की महिलाओं से अपील है कि वह इन केंद्रों पर हिंदू बहनों से ही मेहंदी लगवाएं। इस पवित्र त्योहार पर मेहंदी लगाने वाले दूसरे समुदाय के युवकों से दूर रहें। सभी 11 केंद्रों पर टीम गठित कर दी है और सभी केंद्रों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं।

इन स्थानों पर बनाए गए मेहंदी केंद्र
बड़ी धर्मशाला नई मंडी, आदर्श रामलीला भवन पटेल नगर, श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर, भारत माता नर्सिंग होम पचेंडा रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी काॅलोनी, शिव मूर्ति, गोल मार्केट, प्राइमरी पाठशाला चुंगी नंबर दो, गिरधारी लाल जैन पब्लिक स्कूल, प्राथमिक पाठशाला खांजापुर, डल्लू देवता, मानसरोवर काॅलोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, निकट गैलेक्सी होटल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed