फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: two youths died in accident, two injured, one died due to drowning in river

Muzaffarnagar: आपस में टकराई बाइकें, दो युवकों की मौत, अन्य दो घायल, नदी में डूबने से युवक ने तड़पकर दम तोड़ा

Tue, 25 Jul 2023 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 05:58 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा भोपा रोड पर हुआ जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। वहीं सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक युवक की नदी में नहाते हुए मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: two youths died in accident, two injured, one died due to drowning in river
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर दाे बाइक आपस में टकरा गई। हादसे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव मखियाली में सिद्धबली धर्म कांटे के पास दोपहर के समय हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार होकर मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी योगेंद्र, रजत, हर्षित सवार भोपा की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर भोपा के गांव ककराला निवासी नवाब सवार था। उनकी बाइक एक दूसरे से टकरा गई तब चारों युवक घायल हो गए। चारों घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। वहां योगेंद्र व नवाब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी अफसरुन (20) की शहर कोतवाली के गांव मलीरा में काली नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार, अफसरुन अपने बड़े भाई एहतेशाम व मोहल्ले के आधा दर्जन साथियों के साथ नदी में दोपहर बाद नहाने आया था।

इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसके भाई व साथियों ने शोर मचाया तब आसपास मौजूद लोगों ने युवक की तलाश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को तलाश लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed