{"_id":"68b993a3e87cdeb1ed0b703e","slug":"muzaffarnagar-two-arrested-including-qasim-smack-worth-rs-5-crore-recovered-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: स्मगलिंग के धंधे का बड़ा नाम 'कासिम' समेत दो गिरफ्तार, पांच करोड़ की स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: स्मगलिंग के धंधे का बड़ा नाम 'कासिम' समेत दो गिरफ्तार, पांच करोड़ की स्मैक बरामद
Thu, 04 Sep 2025 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:57 PM IST
सार
पुलिस ने जनपद में ऑपरेशन सवेरा चला रखा है। इसके तहत नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है, उनकी संपत्ति जब्त की जा रही है। इसी अभियान के तहत कासिम और अरशद को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
जब्त की गई स्मैक। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी बरेली व शाहजहांपुर में स्मैक का बड़ा कारोबार करने वाले सरगना वांछित आरोपी राहत उर्फ कासिम व उसके साथी को पकड़ा है। उनसे पांच करोड़ की स्मैक बरामद हुई है। वह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर व आसपास जनपदों में स्मैक की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया गया कि बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेरठ करनाल हाईवे पर छंगा होटल के पास दो व्यक्ति खडे़ हैं, जिनके पास अवैध मादक पदार्थ हैं। ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपने नाम राहत उर्फ कासिम व अरशद निवासी आतिशबाजान मीरनपुर, थाना कटरा जिला शाहजहांपुर बताया। राहत पर पांच हजार का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से एक किलो 485 ग्राम स्मैक, दो इलेक्ट्रानिक कांटे, प्लास्टिक के दो थैले, 60 जिपर पाउच बरामद हुए। स्मैक की कीमत पांच करोड़ रुपये है। एसएसपी ने बताया कि 19 अगस्त को बुढ़ाना पुलिस ने मादक पदार्थ के चार तस्करों को एक किलो 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया था कि वे बरेली में स्मैक बेचने का काम करने वाले राहत उर्फ कासिम से स्मैक लेकर आए थे। इस मामले में राहत उर्फ कासिम वांछित चल रहा था।
यह गिरोह बड़े स्तर पर स्मैक का कारोबार करता है। बरेली से आकर दोनों आरोपी होटल पर उतरकर शामली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपी सप्लायर को स्मैक देने जा रहे थे, जो पुड़िया बनाकर बेचते हैं। गिरोह का सरगना दस साल से यह धंधा कर रहा है। इस गिरोह के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सरगना के खिलाफ हरियाणा के यमुना नगर व बुढ़ाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
ये भी देखें...
Shamli: यमुना का रुख बदला, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, सिर्फ कागजों में बना दी चौकियां
ये भी देखें...
Shamli: यमुना का रुख बदला, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, सिर्फ कागजों में बना दी चौकियां