{"_id":"61472a2f2a8f690cff71d68d","slug":"muzaffarnagar-teenager-molested-by-many-after-taking-to-the-garden-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: किशोरी से बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: किशोरी से बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल
Sun, 19 Sep 2021 05:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:46 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने मोबाइल से दुष्कर्म की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने किशोरी को बहाने से गांव के बाहर स्थित बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल से दुष्कर्म की अश्लील क्लिप बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुष्कर्म व बदनामी से आहत होकर किशोरी घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व उसकी नाबालिग बेटी (17) को गांव का ही शुभम बहाने से गांव के बाहर स्थित बाग में ले गया। आरोप है कि बाग में ले जाकर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी आशीष के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने मोबाइल से दुष्कर्म की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और घटना के बाद पीड़िता को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। आरोपियों के डर से पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। आरोपियों ने दुष्कर्म की अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी के दौरान भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- आपकी उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगा
परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो दुष्कर्म व बदनामी से आहत किशोरी शनिवार शाम बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों आरोपियों शुभम और आशीष के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पुलिस ने देर रात पीड़िता को गांव के बाहर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराने के भेजा साथ ही आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।
सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाकर वायरल कर दी थी। इससे आहत किशोरी घर छोड़कर चली गई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।