{"_id":"65e2e612d478e71dd2031d3c","slug":"muzaffarnagar-stf-arrested-a-member-of-the-gang-that-leaked-constable-recruitment-paper-2024-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: STF ने सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने वाले गिरोह का सदस्य किया गिरफ्तार, हाथ से लिखा पर्चा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: STF ने सिपाही भर्ती का पेपर लीक करने वाले गिरोह का सदस्य किया गिरफ्तार, हाथ से लिखा पर्चा बरामद
Sat, 02 Mar 2024 02:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाना पुलिस व गौतमबुद्ध नगर की एसटीएफ ने उप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साल्वर गिरोह के इस सदस्य को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती व अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को आउट कराने का मामला सामने आया था। यह गिरोह परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों से पैसे लेकर पेपर लीक कर उन्हें पास कराने का झांसा देता था।

इस गिरोह के कई सदस्य गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी पुलिस ने पकड़े थे। उन्होंने बताया था कि उनके पास एक प्रश्न पत्र शाहपुर के गांव कुटबा निवासी प्रवीण उर्फ मिंटू बालियान ने भेजा था। थाना शाहपुर पुलिस व गौतमबुद्धनगर की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शाहपुर बस अड्डे के पास से प्रवीण उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से एक बाइक, एक मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड व दिल्ली मेट्रो का कार्ड बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का 3/9 यूपी पब्लिक एग्जामिनेशन 1998 एक्ट व कई गंभीर धाराओं के अंतर्गत चालान कर दिया गया।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस गिरोह ने काफी अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसा कर पैसे वसूले हैं। एसटीएफ टीम इस मामले में कार्रवाई में लगी है। कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।