मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट, यूट्यूबर पर मुकदमा, स्कूल मिला बंद, पढ़िए ताजा अपडेट
Muzaffarnagar slap case : अल्पसंख्यक आयोग ने इस पूरे मामले में डीएम और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़िए इस मामले में और ताजा अपडेट क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र के मामले में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम और एसएसपी से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। छह सितंबर को सुनवाई की तिथि तय की गई।
वहीं, बच्चे की पहचान उजागर करने का आरोप लगाते हुए ऑल्ट न्यूज के पत्रकार मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। स्कूल पर ताला लटका है। पीड़ित बच्चे का प्रवेश शाहपुर के निजी स्कूल में कराया जा रहा है।
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी और सचिव शकील अहमद सिद्दिकी ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन से मामले की रिपोर्ट तलब की है। बीएसए शुभम शुक्ला और नेहा पब्लिक स्कूल की आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूछा गया है कि अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई। सुनवाई के लिए छह सितंबर की तिथि तय की गई है।
उधर, ग्रामीण विष्णु दत्त त्यागी ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम धारा 74 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एबीएसए शाहपुर संजय भारती ने खुब्बापुर पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल बंद मिला, शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...
पीड़ित के दादा ने खाना छोड़ा
पीड़ित छात्र के दादा हाकिम अली ने खाना छोड़ दिया है। उनका कहना है कि वह बेहद आहत हैं। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोग दबाव बना रहे हैं। हमें सामाजिक समझौता स्वीकार है, लेकिन कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भावुक होने पर उनका भी रोते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात