मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: अल्पसंख्यक आयोग में पेश हुए बीएसए, सुप्रीम कोर्ट ने एसएसपी को जारी किया नोटिस
Muzaffarnagar slap case : छात्र की पिटाई के मामले में बीएसए शुभम शुक्ला लखनऊ में अल्पसंख्यक आयोग के सामने पेश हुए। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने एसएसपी नोटिस जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में छात्र की पिटाई के मामले में बीएसए शुभम शुक्ला ने लखनऊ में अल्पसंख्यक आयोग के सामने पेश होकर अब तक की गई कार्रवाई के विषय में जानकारी दी। उधर, याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की गई है।
पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है। बुधवार को बीएसए शुभम शुक्ला लखनऊ में अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष पेश हुए और अब तक की कार्रवाई के विषय में बताया। आयोग ने स्कूल की मान्यता और घटना के विषय में जानकारी ली।
विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने आयोग को लिखित में अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है। वह खुद लखनऊ नहीं जा सकी है। उधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और एसएसपी मुजफ्फरनगर को नोटिस जारी किया है।
क्या है मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला
खुब्बापुर गांव में किस दिन क्या हुआ
- 24 अगस्त : पहाड़ा नहीं सुनने पर छात्र को पिटवाया।
- 25 अगस्त : वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।
- 26 अगस्त : शिक्षिका पर केस, सुलह भी कराई गई।
- 27 अगस्त : पीडि़तों ने कहा, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई।
- 28 अगस्त : मुस्लिम समाज की पंचायत बेनतीजा।
- 29 अगस्त : यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ मुकदमा।
- 30 अगस्त : माकपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
- 31 अगस्त : पुलिस ने वीडियो की जांच आगे बढ़ाई।
- 01 सितंबर : एबीएसए ने लिए शिक्षिकाओं के बयान।
- 02 सितंबर : अल्पसंख्यक आयोग को पत्र लिखा गया।
- 03 सितंबर : रविवार के चलते स्कूल बंद रहा।
- 04 सितंबर : एक घंटे के लिए खुला स्कूल।
- 05 सितंबर : स्कूल पूरे समय के लिए खुला।
- 06 सितंबर : बीएसए अल्पसंख्यक आयोग पहुंचे।
यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज