{"_id":"62bc740b315d045e62009d82","slug":"muzaffarnagar-shooter-harshit-was-cheated-of-2-80-lakh-rupees-by-accused-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: निशानेबाज से 2.80 लाख की ठगी, आरोपी के जाल में ऐसे फंसा हर्षित, आप रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: निशानेबाज से 2.80 लाख की ठगी, आरोपी के जाल में ऐसे फंसा हर्षित, आप रहें सावधान
Wed, 29 Jun 2022 09:17 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:17 PM IST
सार
निशानेबाज से 2.80 लाख रुपये ठग लिए गए। निशानेबाज हर्षित ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानिए आखिर निशानेबाज कैसे आरोपी के जाल में फंसा।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगदासपुर निवासी निशानेबाज हर्षित से शूटिंग गन की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर 2.80 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप मेरठ निवासी ऑनलाइन वेबसाइट के फाउंडर पर लगाया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी हर्षित ने बताया कि निशानेबाजी की स्पर्धा में भाग लेने के लिए उसे शूटिंग गन की आवश्यकता थी। इंटरनेट पर एक मार्केटिंग वेबसाइट्स पर जानकारी करने पर बताया गया कि शूटिंग गन उपलब्ध है। हर्षित ने वेबसाइट के फाउंडर मेरठ निवासी विवेक शर्मा से संपर्क किया। फाउंडर ने दो किस्तों में 2.70 लाख की धनराशि ले दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी आईडी बनाने के नाम पर दस हजार की धनराशि और ले ली। 45 दिन में शूटिंग गन की डिलीवरी करने का आश्वासन दिया गया। मगर, दस माह बीत जाने के बाद भी शूटिंग गन की डिलीवरी नहीं की गई। वेबसाइट का फाउंडर अब कॉल भी रिसीव नहीं करता है। उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें
साइबर टीम ने वापस कराए 35 हजार
खतौली में गांव गालिबपुर निवासी इरशाद ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि पेटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 35 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई है। खतौली थाने पर नियुक्त साइबर टीम ने संबंधित बैंक को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित के 35 हजार रुपये वापस उसके खाते में लौटा दिए गए। उधर, पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी अर्जुन निवासी अतरपुरा खतौली को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।