फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar riots: Hearing adjourned on defense plea in Shahnawaz murder case, death occurred during Kawal i

मुजफ्फरनगर दंगा: शाहनवाज हत्याकांड में बचाव पक्ष की अर्जी पर सुनवाई स्थगित, कवाल कांड के दौरान हुई थी मौत

Tue, 26 Sep 2023 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर दंगे की वजह बने कवाल कांड के दौरान मारे गए शाहनवाज की मौत के मामले में आज सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष की अर्जी पर अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी। अब मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar riots: Hearing adjourned on defense plea in Shahnawaz murder case, death occurred during Kawal i
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में हुए कवाल कांड में मारे गए शाहनवाज की मौत के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष की अर्जी पर सुनवाई स्थगित हुई। अगली सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन

कवाल कांड में 27 अगस्त 2013 को ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के अलावा शाहनवाज की मौत के बाद मुजफ्फरनगर में दंगा भड़का था।

शाहनवाज हत्याकांड की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह कर रहे हैं। मंगलवार को बचाव पक्ष के वकील वरिष्ठ वधिवक्ता अनिल जिंदल ने सुनवाई स्थगित कराने के लिए अर्जी दाखिल की। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई छह अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। अदालत में मृतक शाहनवाज के पिता वादी सलीम और  आरोपी  रविंद्र भी कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन

 

क्या था मामला
एसआईटी ने ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के हत्या के मामले में जांच के बाद आरोपपत्र कोर्ट मे दाखिल किया था। 2018 को सात दोषियों को उम्रकैद  की सजा हो चुकी है । शाहनवाज की मौत के मामले में छह आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी।  

एसआईटी की रिपोर्ट को सलीम ने अदालत में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत किया था। पीड़ित ने 30मई 2018 को वाद दायर किया था, जिसमें  रविंद्र सिंह ,प्रहलाद, बिशन, तेंदू, देवेंद्र और  जितेंद्र आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed