फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rakesh and Naresh Tikait targeted BJP and announced movement in Panchayat

UP: टिकैत भाइयों के निशाने पर भाजपा, पंचायत में बोले- स्वतंत्रता आंदोलन की तर्ज पर लड़ी जाएगी किसानों की लड़ाई

Thu, 17 Nov 2022 11:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Nov 2022 11:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर समाचार : सिसौली के किसान भवन पर हुई पंचायत में टिकैत भाइयों के निशाने पर भाजपा रही। पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की तर्ज पर किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rakesh and Naresh Tikait targeted BJP and announced movement in Panchayat
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ जनता ने 90 साल तक आजादी की लड़ाई लड़ी गई, जिसमें इसमें किसानों ने ही बलिदान दिया था, किसी व्यापारी सरमायेदार को फांसी नहीं हुई थी। इसी तर्ज पर किसानों की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

विज्ञापन


वह गुरुवार को मुजफ्फरनगर में सिसौली के किसान भवन पर हुई भाकियू की हरी चुनरी महिला पंचायत को संबोधित कर रहे थे। महिला वक्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया। किसान भवन पर आयोजित पंचायत में महिलाओं की समानता के हक की मांग उठी। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ में 26 नवंबर की पंचायत की रणनीति तैयारी की गई। कार्यकर्ता 25 नवंबर को रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा 800 साल पहले भी खाप पंचायतों के पास महिला संगठन का जिसमें लगभग 48000 महिलाएं शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में संघर्ष होगा: राकेश टिकैत
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं के पास सरकारी किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं के फोन नंबर भी नहीं होने चाहिए। ट्रैक्टर और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में संघर्ष होगा। सरकार का चेहरा अधिकारियों के चेहरे में दिख जाता है। किसानों को एकजुट होकर फसलें कुर्बान करनी होगी। हरियाणा ,राजस्थान, मध्यप्रदेश में किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के कारण अपनी फसलों को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

विरोध भाजपा का नहीं, उसकी नीतियों का : नरेश टिकैत

पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि गैस सिलिंडर और बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं, ट्यूबेल पर जबरदस्ती मीटर लगा रहे हैं।  

भाजपा सरकार बनाने में हमने भी मदद की थी, विरोध भाजपा का नहीं है, उसकी नीतियों का है। सरकार जबरदस्ती राज करना चाह रही है। कांग्रेस की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के 36 माह के बिजली के बिल माफ कर दिए थे। भाजपा सरकार किसान विरोध में काम कर रही है। शासन-प्रशासन बेलगाम है। थानों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसान बारूद के ढेर पर है आंदोलन से पीछे हटे तो बर्बाद हो जाएंगे। इतिहास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। दमनकारी नीतियों के कारण महिलाओं को भी फांसी दी गई थी देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति भी महिला हैं, अनेक जिलों में डीएम और पुलिस कप्तान का पद भी महिलाएं संभाल रही हैं। 

महिलाओं को मिलना चाहिए समानता का हक
भाकियू की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सोनिया सैनी ने कहा कि पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को बराबर का सम्मान मिलना चाहिए। महिला किसी भी विभाग में पुरुषों से पीछे नहीं है। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। समाज से रूढ़ीवादिता का  खात्मा होना चाहिए। बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी शिक्षित व योग्य बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

सरकार नहीं ले रही बेटियों की सुध : प्रियंका सिंह
समाजसेवी प्रियंका सिंह ने कहा कि देश में सरकार का एक नारा है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन सरकार बेटियों की सुध नहीं ले रही है।  बेटियों को न्याय नहीं मिलता है।  इसलिए बेटियों को बचाना है तो बेटियों के सम्मान को भी बचाना होगा

एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : अनुकंपा
समाजसेवी अनुकंपा ने कहा कि हमें आने वाले कल के लिए आंदोलन करना होगा अपने बच्चों के हक की लड़ाई के लिए लडऩा होगा, हमें पुरुषों के साथ खड़े होकर हर लड़ाई में उनका साथ देना होगा, तभी हम अपने आने वाले भविष्य को सही दिशा दे सकते हैं। अगर ऐसा नहीं किया तो सरकार किसानों को बर्बाद कर देगी। हमें एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़नी होगी।

टिकैत बंधुओं के निशाने पर रहे भाकियू छोड़ने वाले
पंचायत में टिकैत बंधुओं के निशाने पर भाकियू छोड़कर जाने वाले भी रहे। नरेश टिकैत ने संगठन छोड़कर जा रहे लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति जा रहा है तो सौ जुड़ रहे हैं। राकेश टिकैत ने संगठन छोड़ कर जा रहे लोगों पर तंज कसते हुए कहा जिसे डर लगता हो वह संगठन छोड़ कर जा सकता है। सरकार किसान  संगठनों को तोडऩे का काम कर रही हैं। बगैर नाम लिए उन्होंने कहा कि जो किसान सरकारी किसान संगठन के साथ रहेंगे, ऐसे  किसानों की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed