{"_id":"6363fbc86536d93c8d5369b6","slug":"muzaffarnagar-preparations-to-file-a-case-against-neha-daughter-of-former-mla-mahavir-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व विधायक की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी, RPSF में तैनात पति से चल रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व विधायक की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी, RPSF में तैनात पति से चल रहा विवाद
Thu, 03 Nov 2022 11:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:05 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : पूर्व विधायक महावीर आजाद की बेटी नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। नेहा का RPSF में तैनात पति से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल के पूर्व विधायक महावीर आजाद की बेटी नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की तैयारी है। आगरा में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) में तैनात नेहा के पति इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल ने थाना सिविल लाइन पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विधायक की बेटी के पति ने 50 लाख रुपये की मांग समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा सिंह का विवाह 16 जून 2020 को आगरा निवासी राजेश कुमार से हुआ था। कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव रहने लगा। नेहा ने अपने पति सहित पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया था, यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान
विज्ञापन
इसके बाद राजेश कुमार ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम