{"_id":"633ff5773d7f9a437809fc81","slug":"muzaffarnagar-police-have-revealed-loot-case-in-12-hours-and-recovered-gold-iphone","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे में लूट का खुलासा: मां-बेटी से लूटपाट करने वाला ट्रैक्सी ड्राइवर दबोचा, आईफोन समेत सभी सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे में लूट का खुलासा: मां-बेटी से लूटपाट करने वाला ट्रैक्सी ड्राइवर दबोचा, आईफोन समेत सभी सामान बरामद
Fri, 07 Oct 2022 03:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:16 PM IST
सार
पुलिस ने 12 घंटे में ही लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी के पास मां-बेटी से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मां-बेटी गाजियाबाद से टैक्सी बुक कर रुड़की जा रही थीं। लूटे गए जेवरात, मोबाइल, अटैची और अन्य सामान बरामद हो गया है। 12 घंटे में ही वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
गुरुवार को भोपरा निवासी रेणू भल्ला अपनी बेटी रितिका के साथ गाजियाबाद से टैक्सी बुक कर रुड़की के लिए चली थीं। टैक्सी ड्राइवर ने सठेडी गांव के पास चाकू दिखाकर उनसे अंगूठी, चेन, मोबाइल, कपडों की अटैची व उनकी पुत्री से आईफोन-13 लूट लिया था। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे बाद आरोपी अनिल धानुक पुत्र जय गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवबंद की इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुश्ती खेल में तगड़ा झटका: छलका खिलाड़ियों का दर्द, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान हुए भावुक, तस्वीरें
विज्ञापन
बरामदगी-
- 1 अगूंठी पीली धातु
- 1 चैन पीली धातु
- 1 मोबाइल फोन एप्पल आईफोन- 13
- 1 अटैची लाल रंग
- 1 मोबाइल फोन ओपो
- 1 चाकू
- 1 गाड़ी एसेंट न. UP16-FT-4567 (लूट में प्रयुक्त)