फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Police has busted factory of illegal liquor and two arrested including woman

यूपी: अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, महिला समेत दो आरोपी दबोचे, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

Tue, 21 Dec 2021 07:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Police has busted factory of illegal liquor and two arrested including woman
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ पुलिस ने जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में छापा मारकर शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए। फैक्टरी के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने वाले उपकरण व सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाली जानसठ में मंगलवार को एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी निकट अंबर सिनेमा के इलाके में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी चल रही है। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पुलिस टीम ने एक मकान के अंदर शराब बनाते हुए मुकेश कुमार पुत्र मूलचंद सैनी निवासी गांव बदनौली, थाना खरखौदा, जिला मेरठ व हाल निवासी गली नंबर चार शिवपुरी कस्बा व थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद व मौनी उर्फ मनीषा उर्फ मोनिका पत्नी संजय कुमार उर्फ कृष्ण निवासी श्रीनगर कॉलोनी, अंबर सिनेमा थाना मोदीनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से हजारों लीटर कच्ची शराब व अपमिश्रित शराब पकड़ी। इसके अलावा मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में रैपर, ढक्कन व भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस ने महिला सहित दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां

कई जनपदों में सप्लाई करते थे शराब
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरजनपदीय शराब माफिया मोदीनगर क्षेत्र में बनने वाली अवैध शराब को जनपद मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, रुड़की सहित कई अन्य जनपदों में सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जानसठ पुलिस ने गांव कवाल क्षेत्र के बाग के अंदर स्थित ट्यूबवेल से अवैध शराब बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। उसी दिन से जानसठ पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले माफिया के खिलाफ सघन अभियान चला रखा है। कवाल से पकड़े गए आरोपियों के तार भी मोदीनगर में चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्टरी से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed