{"_id":"5edfcd7f8ebc3e42c20491ec","slug":"muzaffarnagar-owner-vandalized-by-vandalizing-hotel-muzaffarnagar-news-mrt4856626178","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में तोड़फोड़ कर स्वामी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में तोड़फोड़ कर स्वामी से मारपीट
विज्ञापन
होटल में तोड़फोड़ कर स्वामी से मारपीट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हाईवे बाईपास पर होटल पर खाना खाने गए लोगों ने होटल स्वामी से मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ला लूटने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे कार सवार तीन लोग पुरकाजी बाईपास पर स्थित होटल पर खाना खाने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने चिकन की मांग की। जिसे पूरा नहीं करने पर उन्होंने होटल स्वामी से गाली गलौज व मारपीट करते हुए होटल में तोड़ फोड़ कर गल्ला लूटने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी वहां से चले गए और कुछ देर बाद सरिए आदि लेकर होटल पर पहुंचे। मगर होटल पर होटल स्वामी के अन्य परिजनों को देखकर वापस चले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों का पीछा कर उन्हें गांव फलौदा कट के पास पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया होटल स्वामी शाहवेज निवासी मोहल्ला नुरगरियान पुरकाजी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए पंकज बालियान निवासी गांव सोरम थाना शाहपुर व अमित निवासी गांव बक्करवाला थाना मुंडका पश्चिमी दिल्ली और प्रदीप निवासी गांव डेकरा थाना बहादुर गढ़ जिला झज्जर हरियाणा को जेल भेज दिया गया है।