{"_id":"61d1cb1bb0336566fd595ebc","slug":"muzaffarnagar-news-villagers-have-charged-of-conversion-on-two-women-and-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप, हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप, हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव
Sun, 02 Jan 2022 09:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:26 PM IST
सार
हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो महिलाओं पर धर्मांतरण का आरोप लगाकर कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं को पुलिस ने कोतवाली में बैठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुकदमा दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग कर हिंदू-संगठन कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली का घेराव किया। पुलिस को एक तहरीर दी है।
विज्ञापन
हिंदू-जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कमलनगर में कुछ महिलाएं किराए के मकान में धर्मांतरण कराने का कार्य कर रही है, तुरंत कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो वहां दो महिलाएं पूजा कर रही थी। सूचना देने पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के लिए दोनों महिलाओं को कोतवाली लाया गया। हिंदू-संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और घेराव किया।
विज्ञापन
हिंदू-जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने तहरीर देकर कहा कि महिलाओं के पास पहचान पत्र नहीं है। वह ईसाई धर्म का प्रचार कर धन व घर का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रही थी। उनसे आपत्ति जनक पुस्तक भी बरामद हुई है। उनके कुछ साथी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
उधर, महिलाओं ने आरोपों को निराधार बताया। एक महिला का कहना था कि उसका बच्चा दिव्यांग है। उसने चर्च में प्रार्थना की तो बच्चे को आराम मिला। इसके बाद उन्होंने ईसा मसीह की पुस्तक देकर प्रचार किया था। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया है।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कहा कि हिंदू-संगठन एक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन करने के प्रयास का आरोप लगा रहे है। दोनों महिलाओं पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।