फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: two killed and three injured in truck and car accident

हादसा: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, चालक सहित तीन गंभीर रूप से घायल

Fri, 20 Sep 2019 07:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: two killed and three injured in truck and car accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे ग्रामीणों की कार में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि बालिका सहित तीन घायल हो गए। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बागपत जनपद के कस्बा बिनौली के रहने वाले ओमपाल सिंह (65), प्राक्षी (08) पुत्री सचिन, अमीरूद्दीन (60) निवासी पिछोकर, मौलाना शमशूद्दीन (85) निवासी दरकावदा के साथ बिनौली निवासी विनोद पुत्र महेंद्र कश्यप की कार किराए पर लेकर क्षेत्र के गांव डूंगर में रिश्तेदारी में बीमार बालक की कुशलक्षेम जानने आए थे। शुक्रवार को सभी दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास पीछे से आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवा। जहां चिकित्सकों ने अमीरूद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मौलाना शमशूद्दीन, ओमपाल, चालक विनोद, प्राक्षी को मेरठ रेफर किया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में शमशूद्दीन ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बुढ़ाना पहुंचे। घटना की तहरीर मृतक अमीरूद्दीन के बेटे फिरोज ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed