{"_id":"61714f48ba5961242339febf","slug":"muzaffarnagar-news-students-have-ruckus-in-sd-degree-college-regarding-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन को लेकर कॉलेज में जमकर हंगामा: फिर जाम लगाने का प्रयास, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन को लेकर कॉलेज में जमकर हंगामा: फिर जाम लगाने का प्रयास, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
Thu, 21 Oct 2021 05:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:00 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एडमिशन नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने एसडी डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कॉलेज में हंगामा करते छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में एडमिशन न होने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने रालोद छात्र विंग के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना देते हुए भोपा रोड पर भी जाम लगाने का प्रयास करते हुए कॉलेज प्रबंधन पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में एडमिशन का दबाव बनाने का प्रयास किया। फोर्स के साथ पहुंचे सीओ मंडी ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध एसडी डिग्री कॉलेज में चल रही एडमिशन प्रक्रिया के तहत दो दिन पूर्व मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। मेरिट के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज में प्रवेश से वंचित रह गए। गुरुवार सुबह रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में प्रवेश लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए ही जान-बूझकर मेरिट को हाई रखा गया है। गुस्साए छात्र कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इसके बावजूद कॉलेज प्राचार्य पीके श्रीवास्तव छात्रों के बीच नहीं पहुंचे तो कुछ छात्रों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया और जाम लगाने के लिए भोपा रोड पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
विज्ञापन
सूचना पर सीओ मंडी हिमांशु गौरव तत्काल सिविल लाइंस व नई मंडी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कर कॉलेज में ले गए। वहां छात्रों और प्राचार्य के बीच हुई वार्ता के बाद प्राचार्य ने कॉलेज में सीट बढ़ाए जाने के लिए यूनिवर्सिटी को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। एडमिशन के लिए पंजीकरण की तारीख भी 21 से बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दिए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद छात्र शांत हुए। इस मौके पर हर्ष राठी, सिद्धार्थ राठी, मानसु पचेंडा, काजी फैज, आकाश चौधरी, अमन राज मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप ही कॉलेज में एडमिशन किए गए हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेज में सीट बढ़ाए जाने पर ही मेरिट से रह गए छात्रों का एडमिशन संभव है। इसके लिए यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा जा रहा है। - डॉ. पीके श्रीवास्तव, प्राचार्य
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम
सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि कॉलेज में मेरिट जारी होने के बाद एडमिशन से रह गए छात्र-छात्राओं ने एडमिशन की मांग को लेकर हंगामा किया था। समझा-बुझाकर शांत करते हुए छात्रों की प्राचार्य से वार्ता करा दी गई है, जिसमें सीट बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखने का आश्वासन दिया गया है। - हिमांशु गौरव, सीओ मंडी