फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Sadhvi Prachi said that Gyanvapi was temple and will be always

Muzaffarnagar: साध्वी प्राची ने असदुद्दीन ओवैसी और तौकीर पर उठाया सवाल, बोलीं- इनकी क्यों नहीं होती गिरफ्तारी?

Mon, 06 Jun 2022 10:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jun 2022 10:46 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने फिर से एक बड़ा बयान दिया है। साध्वी ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर था, मंदिर ही रहेगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Sadhvi Prachi said that Gyanvapi was temple and will be always
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर था, मंदिर रहेगा। ज्ञानवापी का मामला अदालत में विचाराधीन है, लेकिन वह मांग करती हैं कि वहां हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत दी जाए। उन्होंने भाजपा नेता नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल का बचाव कर कहा कि सरकार औवेसी और मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी क्यों नहीं करती? 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंची साध्वी प्राची ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल का बचाव करते हुए कहा कि सच परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। वह जानना चाहती हैं कि आखिर हिंदू विरोधी बयान देने वाले असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना तौकीर रजा जैसे लोगों पर सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती? ऐसे लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौलाना महमूद मदनी देवबंद में अपने भाषण में भड़काऊ बात करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। लोकसभा उपचुनाव में हिंदूवादी सोच के नेताओं को दूर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का रवैया ठीक नहीं है। कानपुर में हुए दंगे को पीएफआई की साजिश करार दिया। उन्होंने मांग की कि जुमे की नमाज के बाद दिए जाने वाले खुतबे की सरकार रिकॉर्डिंग कराए और कार्रवाई कराए।

यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed