फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Rakesh Tikait said that BJP is misusing the post of Prime Minister

PM Security: राकेश टिकैत बोले- प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही भाजपा, कांग्रेस के लिए कही ये बड़ी बात

Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
सार

राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश के हैं ना कि भाजपा के है। टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Rakesh Tikait said that BJP is misusing the post of Prime Minister
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब प्रकरण से साफ हो गया कि भाजपा देश में प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही है। प्रधानमंत्री देश के हैं, भाजपा के नहीं है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए और पंजाब प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


गुरुवार को टिकैत ने कहा कि मौसम खराब था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाड़ी से ले जाने का रिस्क नहीं लिया जाना चाहिए था। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। प्रकरण में भाजपा और कांग्रेस वोट की तलाश कर रही है और विशेषकर भाजपा वोट की तलाश कर रही है। प्रधानमंत्री मेरठ आए थे, हेलिपैड बनवाए गए। खर्च किया गया, लेकिन इसके बाद भी वह सड़क मार्ग से आए और गए थे। अगर मौसम खराब है तो 130 किलोमीटर का सफर नहीं किया जाना चाहिए था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को प्रधानमंत्री के पद का दुरुपयोग वोट के लिए नहीं करना चाहिए, वह सबके प्रधानमंत्री है। कांग्रेस को भी वोट के लिए देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed