{"_id":"61d72ce3f02bd27ba748bcc6","slug":"muzaffarnagar-news-rakesh-tikait-said-that-bjp-is-misusing-the-post-of-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Security: राकेश टिकैत बोले- प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही भाजपा, कांग्रेस के लिए कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Security: राकेश टिकैत बोले- प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही भाजपा, कांग्रेस के लिए कही ये बड़ी बात
Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
सार
राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री देश के हैं ना कि भाजपा के है। टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब प्रकरण से साफ हो गया कि भाजपा देश में प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग कर रही है। प्रधानमंत्री देश के हैं, भाजपा के नहीं है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए और पंजाब प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
गुरुवार को टिकैत ने कहा कि मौसम खराब था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाड़ी से ले जाने का रिस्क नहीं लिया जाना चाहिए था। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। प्रकरण में भाजपा और कांग्रेस वोट की तलाश कर रही है और विशेषकर भाजपा वोट की तलाश कर रही है। प्रधानमंत्री मेरठ आए थे, हेलिपैड बनवाए गए। खर्च किया गया, लेकिन इसके बाद भी वह सड़क मार्ग से आए और गए थे। अगर मौसम खराब है तो 130 किलोमीटर का सफर नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
भाजपा को प्रधानमंत्री के पद का दुरुपयोग वोट के लिए नहीं करना चाहिए, वह सबके प्रधानमंत्री है। कांग्रेस को भी वोट के लिए देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो