फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: PM Narendra Modi praised the archer Jyoti Baliyan and asked the struggle story

खास बातचीत: पीएम मोदी से बात कर भावुक हुईं तीरंदाज ज्योति बालियान, मां-भाई की आंखों से छलके आंसू और...

Wed, 18 Aug 2021 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Aug 2021 01:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके तीरंदाज ज्योति बालियान भावुक हो गईं। पीएम मोदी ने कहा ज्योति तुम सफल एथलीट, अच्छी बेटी और अच्छी बहन भी हो।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: PM Narendra Modi praised the archer Jyoti Baliyan and asked the struggle story
पीएम मोदी ने तीरंदाज ज्योति बालियान से बातचीत की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरनगर के गोयला गांव की बेटी पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान से बातचीत की तो वह भावुक हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योति तुम सफल एथलीट, अच्छी बेटी और अच्छी बहन भी हो। तुमने खेल की कोचिंग के साथ घर को संभालने का काम भी किया है। पीएम ने उसका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जो मुश्किलों से जूझकर अपना जीवन गढ़ता है उसे सफलता एक दिन जरूर मिलती है। 

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद में पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। जिले के गांव गोयला की पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान साईं सेंटर सोनीपत से वर्चुअल संवाद में जुड़ी। उसके परिवार के सदस्य मां-भाई और भतीजा यहां एनआईसी के माध्यम से वर्चुअल संवाद में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योति से पूछा कि वह पूरे देश को बताए किस तरह आगे बढ़ी है। ज्योति ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। इसके बावजूद पिता ने उसे खेल में आगे बढ़ाया और बागपत जिले में उसे ट्रेनिंग शुरू कराई। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पूछा कि पिता की मौत के बाद जब  टूट गई, तो आपने अपने आप को कैसे संभाला। ज्योति ने कहा कि वर्ष 2016 में जब पिता की मौत हुई, तो उसके जीवन और खेल के लिए बड़ा झटका था, लेकिन मेरे कोच कुलदीप ने मुझे सपोर्ट किया। मेरी मां और भाई ने उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपकी मां कार्यक्रम में मौजूद हैं। मैं आपकी माता को विशेष प्रणाम करता हूं, जिन्होंने विपरीत हालात में आपको आगे बढ़ाया। आप खेलने के साथ परिवार का भी सहारा बनीं। ज्योति आप सफल एथलीट के साथ, अच्छी बेटी और अच्छी बहन भी हो। पैरा तीरंदाज में पदक जीतकर आप अपनी मां को सबसे पहले क्या खिलाओगी, ज्योति बोली, मेरी मां को भिंडी बहुत पसंद है, घर जाकर सबसे पहले मां को भिंडी बनाकर खिलाऊंगी। वर्चुअल संवाद में ज्योति की मां मीरादेवी, भाई कुलदीप बालियान और भतीजा तनिष्क बालियान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नेह में ज्योति की मां की आंखों से छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद के दौरान ज्योति बालियान की मां और भाई खुशी के पल में अपने आंसू नहीं रोक सके। ज्योति ने जब परिवार की तारीफ की तो दोनों के आंसू छलक पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्योति मैं तुम्हारी मां को नमस्कार करता हूं, जिसने तुम्हें पिता की मौत के बाद दोबारा खड़ा किया, तो वे बहुत देर तक सुबकती ही रहीं। 

गोयला गांव की मीरादेवी के लिए खुद पर गर्व करने का दिन था, जब वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया। मीरादेवी ने भी हाथ जोड़कर ही उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने जब कहा कि ज्योति तुम्हारे पिता की मौत के बाद तुम्हारा ख्याल तुम्हारी मां ने ही रखा। तुम्हें मानसिक और शारीरिक रूप से ओलंपिक के लिए तैयार किया, मैं आपकी ऐसी कर्मशील माता को नमस्कार करता हूं। एनआईसी में मौजूद मीरादेवी प्रधानमंत्री के शब्दों को सुन भाव विह्वल हो गई और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रधानमंत्री से बातचीत में जब ज्योति बालियान ने कहा कि पिता की मौत के बाद मेरी मां और मेरे भाई ने मुझे आगे बढ़ाया। मेरे कोच कुलदीप ने मेरा मनोबल बढ़ाया, तब मीरादेवी और भाई कुलदीप बालियान अपने आंसू नहीं रोक पाए। ज्योति बालियान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत भावुक करने वाली रही।

ज्योति की मां मीरादेवी ने कहा कि किसी भी मां के लिए इससे गर्व का पल और क्या हो सकता है कि उसकी बेटी पूरे देश और दुनिया में पहचान बनाए और देश का प्रधानमंत्री उसकी मां को नमस्कार करें। यह हमारे परिवार, जिले के लिए बड़ी बात है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री हमारी बेटी का इस तरह उत्साह बढ़ाएंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी बेटी गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। गोयला निवासी पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान का चयन पैरा ओलंपिक के लिए हो चुका है। वह एक सप्ताह बाद टोक्यो रवाना होगी। इस समय वह साईं सेंटर सोनीपत में प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed