फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News : People representatives and officers ran in Jajba race

मुजफ्फरनगर: जज्बा दौड़ में दौड़े जन प्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों आमजान, स्वतंत्रता के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 13 Aug 2023 05:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 13 Aug 2023 05:05 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : जज्बा दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों आमजान दौड़े। वहीं, इस दौरान स्वतंत्रता के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News : People representatives and officers ran in Jajba race
जज्बा दौड़ में दौड़ते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में समर्पित युवा समिति द्वारा रविवार को जज्बा दौड़ 9 का आयोजन किया गया। दौड़ को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन ने केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी ने पूरे शहर में शहीदों के प्रति समर्पित होकर दौड़ में भाग लिया।

विज्ञापन


समर्पित युवा समिति व सभी अतिथियों ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 131 फीट तिरंगे के नीचे ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दौड़ शुरू हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला अभियान का हिस्सा बने उद्यमी, महिला और व्यापारी, रक्तदान कर देश को दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि गेट नंबर-1 से पहली दौड़ छात्राओं की महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी, नगर पालिका वापसी पुराना जानसठ अड्डा, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक गवर्नमेंट कॉलेज पर पहुंचकर पूरी हुई। गेट नंबर-2 से छात्रों की दौड़ शुरू हुई जो  महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, घासमंडी, मालवीय चौक, झांसी रानी, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक गवर्नमेंट कॉलेज पर पूरी हुई। इस जज्बा दौड़ में लगभग 4000 लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: मिनी मैराथन में देश के लिए दौड़े मेरठ के युवा, भारत मां के नारों से गूंजा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed