{"_id":"64d73ccc34167a3e530ec963","slug":"maa-tujhe-pranaam-youth-ran-for-the-country-in-mini-marathon-prince-gets-first-prize-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maa Tujhe Pranaam: मिनी मैराथन में देश के लिए दौड़े मेरठ के युवा, भारत मां के नारों से गूंजा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maa Tujhe Pranaam: मिनी मैराथन में देश के लिए दौड़े मेरठ के युवा, भारत मां के नारों से गूंजा स्टेडियम
Sat, 12 Aug 2023 01:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:33 PM IST
सार
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया। दौड़ में शहर भर के युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत मां के नारे गूंजते रहे। मिनी मैराथन में प्रिंस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
प्रिंस, विशाल व प्रशांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें एक दौड़ देश के नाम के तहत युवा और शहर के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। दौड़ से पहले कैलाश प्रकाश स्टेडियम कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Maa Tujhe Pranaam: होटल ब्रेवुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वैच्छिक रक्तादान कर बचाएं चार जान
विज्ञापन
दौड़ कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर सीएमओ कार्यालय कमिश्नरी आवास साकेत और जेल चुंगी हाइडल कॉलोनी से होती हुई वापस कैलाश प्रकाश स्टेडियम से पर समाप्त होगी। आजादी के इस पर्व में 'मां तुझे प्रणाम' की मिनी मैराथन में शहरवासियों ने हिस्सेदारी ली। इस दौरान कैलाश प्रकाश स्टेडियम भारत मां के नारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
एक दौड़ देश के नाम में प्रथम स्थान प्रिंस ने प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर विशाल रहे और तीसरे स्थान पर प्रशांत रहे।