फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Panchayat not held in village Bhupkhedi, Maharana Pratap board is not installed

UP: आखिर टली पंचायत, नहीं लगा महाराणा प्रताप का बोर्ड, करणी सेना के अध्यक्ष सहित छह को भेजा जेल

Tue, 27 Jun 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का चित्र लगे बोर्ड लगाने को लेकर होने वाली पंचायत टल गई है। इस दौरान पुलिस ने युवकों को दौड़ा दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Panchayat not held in village Bhupkhedi, Maharana Pratap board is not installed
मौके पर पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का चित्र लगे बोर्ड लगाने को लेकर होने वाली पंचायत पुलिस ने नहीं होने दी। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान को पुलिस ने नजरबंद कर लिया और गांव नहीं पहुंचने दिया। बोर्ड लगाने पहुंचे युवकों को पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ा लिया। पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अध्यक्ष समेत छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


भूपखेड़ी में मंगलवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान ने पंचायत करने का एलान किया था। पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान को नजरबंद कर दिया और गांव के रास्तों की नाकाबंदी कर दी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं घुसने दिया गया। इसी बीच गांव और आसपास के क्षेत्र के कुछ युवक इकट्ठा होकर भूपखेड़ी रजबहे की पटरी पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से बातचीत की तो उनका कहना था कि वह बोर्ड को उठाकर लाना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बिना अनुमति के बोर्ड नहीं लगने देने की बात दोहराई। कुछ युवकों ने शोर-शराबा करने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवकों को दौड़ा लिया। इस दौरान पांच युवक हिरासत में लिए गए। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर किसी तरह मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी का रहा कड़ा पहरा
भूपखेड़ी गांव में एसडीएम खतौली सुबोध कुमार, सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम और सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेई के साथ रतनपुरी, बुढ़ाना, शाहपुर, तितावी, मीरापुर एवं रामराज थाने की पुलिस और एक कंपनी पीएसी बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

क्या है मामला
इसी माह 13 जून को भूपखेड़ी के कुछ युवाओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का चित्र लगे बोर्ड को गांव के प्रवेश मार्ग पर लगा दिया था। पुलिस प्रशासन ने बोर्ड को हटवा दिया था। अगले दिन फिर से युवाओं ने बोर्ड को वहीं पर लगा दिया था। पुलिस ने प्रशासन से अनुमति के पश्चात ही बोर्ड लगाए जाने की बात कही थी। 15 जून को सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने गांव पहुंचकर युवाओं को समझाया था। उन्होंने ग्रामीणों को प्रशासन से अनुमति के बाद ही बोर्ड लगाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed