फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: National Lok Dal District President said Chaudhary Jayant Singh will have a historic rally in Baghra

बड़ी तैयारी: राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बोले- एतिहासिक होगी चौधरी जयंत सिंह की बघरा रैली

Tue, 16 Nov 2021 10:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 10:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 20 नवंबर को होने वाली चौधरी जयंत सिंह की रैली एतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि रैली के लिए गांव-गांव में संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: National Lok Dal District President said Chaudhary Jayant Singh will have a historic rally in Baghra
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि बघरा में 20 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की परिवर्तन संदेश रैली एतिहासिक होगी। किसानों में रैली को लेकर उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


सरकुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में रालोद के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हर वर्ग को परेशानी, समस्या और उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं मिला है। रालोद की यह परिवर्तन रैली भाजपा के कुशासन और किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में है। 
विज्ञापन


20 नवंबर को बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में जयंत चौधरी की रैली में एतिहासिक भीड़ का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से तैयारी में जुटा है और इसके लिए गांव-गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार


पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता खुद खड़ी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और अन्य नीतियों के कारण जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि जयंत सिंह की यह रैली भाजपा को नेस्तनाबूद करने का संकेत देगी। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नूर सलीम राना, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व प्रमुख रंजनवीर सिंह, पराग चौधरी, वेदपाल ठेकेदार, ओंकार ठेकेदार, कृष्णपाल राठी, पराग चौधरी,  माधोराम शास्त्री सहित अन्य रालोद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed