फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Hearing completed in double murder case and now verdict will come on November 24

Shamli Double Murder Case: दोहरे हत्याकांड में सुनवाई पूरी, अब 24 नवंबर को आएगा फैसला, खौफनाक थी वारदात

Tue, 21 Nov 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Nov 2023 10:22 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : 24 नवंबर 2013 को शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना गांव के नाले में दो युवकों के गोली लगे शव पड़े मिले थे। मृतकों की शिनाख्त शामली के गोगवान जलालपुर निवासी विक्की ठाकुर व विजय उर्फ बिट्टू के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Hearing completed in double murder case and now verdict will come on November 24
अदालत। - फोटो : social media

विस्तार

करीब 10 साल पहले पीनना में शामली के दो युवकों की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 ने फैसले के लिए 24 नवंबर की तिथि तय की है। मृतकों से सेना भर्ती के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे।

विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी किरणपाल कश्यप ने बताया कि 24 नवंबर 2013 को शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना गांव के नाले में दो युवकों के गोली लगे शव पड़े मिले थे। मृतकों की शिनाख्त शामली के गोगवान जलालपुर निवासी विक्की ठाकुर व विजय उर्फ बिट्टू के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया था कि गांव के ही सुशील उर्फ सोनू और बबली उर्फ देवी ने दोनों मृतकों से भर्ती कराने के नाम पर रुपये लिए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील उर्फ सोनू पर दोनों युवकों को कॉल कर पीनना बुलाने का आरोप था। 22 नवंबर को दोनों सेना भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए मेरठ गए, लेकिन भर्ती नहीं हुए। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 में हुई। इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने फैसले के लिए 24 नवंबर की तिथि तय की है।

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed