फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News : Fight between two sides during burial of body in the cemetery

Muzaffarnagar: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, फिर मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 21 Aug 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News : Fight between two sides during burial of body in the cemetery
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में कस्बे में महिला के इंतकाल के बाद कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।

उधर, कब्रिस्तान किस बिरादरी के लोगों का हैं, इसकी जांच करने के लिए प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से कब्रिस्तान से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।

विज्ञापन

मोहल्ला काजियान निवासी पूर्व सभासद अनवर कुरैशी की माता का इंतकाल हो गया था। सोमवार को शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। अशोका मार्केट के पीछे बने कब्रिस्तान में कब्र खुदाई का काम किया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर कब्रिस्तान को सैय्यद बिरादरी का बताते हुए कब्र खोदने से मना कर दिया। इतना ही नहीं कब्रिस्तान के दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

इसके बाद भी मृतका को कब्रिस्तान में ही दफनाया गया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस से मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी, लेखपाल विपिन कुमार को टीम के साथ मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई। टीम ने दोनों पक्षों से दस्तावेजों की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

विज्ञापन

पूर्व सभासद अनवर कुरैशी ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तहरीर दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी का कहना हैं कि दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed