{"_id":"6211d24190db194d0a1166e7","slug":"muzaffarnagar-news-delhi-police-constable-anuj-has-died-before-marriage-shocked-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियों में मातम: बरात रवाना होने से पहले छत से गिरा दूल्हा, मौत, दिल्ली पुलिस में सिपाही था अनुज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियों में मातम: बरात रवाना होने से पहले छत से गिरा दूल्हा, मौत, दिल्ली पुलिस में सिपाही था अनुज
Sun, 20 Feb 2022 11:01 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:01 AM IST
सार
बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस में सिपाही अनुज की आज गाजियाबाद के लोनी में बरात जानी थी। लेकिन रविवार सुबह छत से गिरने से अनुज की मौत हो गई। इस दौरान परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के एक परिवार में खुशियों के बीच मातम पसर गया। बरात रवाना होने से पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही की छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। बताया गया कि दूल्हा मोबाइल पर बात करते-करते अपने घर की छत पर पहुंचा और इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह गिर गया। छत से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी दिल्ली पुलिस के 30 वर्षीय सिपाही अनुज पुत्र रविंद्र की बरात रविवार को गाजियाबाद के लोनी जानी थी। शनिवार देर रात तक घर पर डीजे बजता रहा। रविवार सुबह बराती तैयार हो रहे थे। इसी दौरान अनुज के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। अनुज बात करते हुए छत पर चला गया। बात करते-करते ही वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना व स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम